वायरल इन्फेक्शन को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:44

वायरल इन्फेक्शन से बचाव के घरेलू उपाय, फॉलो करें ये टिप्स नहीं पड़ेंगे जल्दी बीमार

इस मौसम में बहुत से लोग सर्दी और फ्लू सहित कई प्रकार की वायरल बीमारियों की चपेट में हैं. आइए जानते हैं वायरल संक्रमण से निपटने के लिए घरेलू उपचार के बारे में.

वायरल संक्रमण से निपटने के घरेलू उपाय

इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप हर जगह दिखाई दे रहा है. इस मौसम में वायरल बुखार की मुख्य वजह में बदलाव है.बहुत से लोग सर्दी और फ्लू सहित कई प्रकार की वायरल बीमारियों की चपेट में हैं. आइए जानते हैं वायरल संक्रमण से निपटने के लिए घरेलू उपचार के बारे में.

शहद-अदरक

आप अदरक की चाय पीने के अलावा शहद के साथ अदरक का सेवन कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट और एनाल्जेसिक से भरपूर ये चीजें संक्रमण को रोकने में मदद करती हैं. वायरल फीवर से राहत पाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच पिसी हुई अदरक को दो से पांच मिनट के लिए भिगो दें. मिश्रण को छान लें फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें.
काली-मिर्च

काली मिर्च का इस्तेमाल मशालों के रूप में भी किया जाता है. यह जीवाणुरोधी और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है. वायरल संक्रमण से बचाव में यह भी सहायक है.
तुलसी-की चाय

अगर आपको बुखार, सिरदर्द, सर्दी, खांसी, फ्लू या गले में खराश है तो राहत पाने के लिए तुलसी का पानी पिएं या तुलसी के कुछ पत्ते चबाएं
अजवाइन

सर्दी और खांसी के घरेलू इलाज के रूप में अजवाइन हमेशा से ही इस्तेमाल होती रही है. इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, जीवाणुरोधी और थाइमोल पाया जाता है तो सर्दी जुखाम और वायरल संक्रमण को कम करने में मददगार होता है.
सौंफ

वायरल बुखार, सर्दी जुकाम में सौंफ का सेवन काफी लाभकारी होता है. इसमें एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में यह फायदेमंद है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info